नैनीताल पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर योगा ट्रेनर हत्याकांड का किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

 

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में हुई योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जो हत्या के बाद नेपाल भाग गया था। हत्या के पीछे की कहानी पारिवारिक विवाद, अवैध संबंधों और आक्रोश से जुड़ी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

 

एसएसपी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीमों ने घटना की बारीकी से जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभय कुमार की पहचान की। उसके नेपाल भाग जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार नगला तिराहा से उसे दबोच लिया।

 

जांच में सामने आया कि ज्योति मेर, अजय और अभय नाम के दो भाइयों के योगा सेंटर में काम करती थी। ज्योति के साथ अजय के अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से अजय ने अपने भाई अभय को आर्थिक रूप से सहयोग देना और घर में रखना बंद कर दिया था। इससे अभय में गहरा आक्रोश पनप गया। इसी गुस्से में आकर 31 जुलाई को अभय ने ज्योति मेर की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम में ज्योति के गले और हाथों पर निशान व सिर पर चोटें पाई गई थीं। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है, जिससे जुर्म की पुष्टि हुई। साथ ही उसकी नेपाल भागने की योजना की जानकारी भी सामने आई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of yoga trainer Jyoti Mer's murder arrested Haldwani news Nainital police Nainital police arrested the accused and solved the yoga trainer murder case uttarakhand news yoga trainer murder case solved उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल पुलिस योगा ट्रेनर ज्योति मेऱ का हत्यारोपी गिरफ्तार योगा ट्रेनर हत्याकांड का हुआ खुलासा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More