मिशन हौसला : जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध करा रही नैनीताल पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है-संवाददाता

नैनीताल। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मिशन हौसला अभियान को सफल बनाने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास जारी है।
भोजन के लिये लोग अनावश्यक इधर-उधर न घूमे इस हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी कोतवाली के निरीक्षक मनोज रतूड़ी के नेतृत्व व हंस फाउंडेशन कोटद्वार के सौजन्य से आज (रविवार) को कोतवाली परिसर हल्द्वानी में रसोई शुरू गई। हल्द्वानी पुलिस द्वारा जहां सुशीला तिवारी व अन्य अस्पतालों के तीमारदारों, रिक्शा चालकों, मजदूरो सहित जरूरतमंदो के लिए प्रतिदिन 500 भोजन बॉक्स (जिसमें फल, मिठाई, बिरयानी, सब्जी, समोसा आदि) सरकारी वाहन से वितरण की ब्यवस्था की गई, वहीं थानाध्यक्ष कालाढूंगी दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी, कोटाबाग, बैलपडाव क्षेत्रान्तर्गत गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के कुल 17 परिवारों को राशन वितरित किया गया। कोतवाली प्रभारी मल्लीताल अशोक कुमार द्वारा मल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों के कुल 05 परिवारों को राशन वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

चौकी प्रभारी ने स्वयं पीपीई किट पहन कर मृतक की बॉडी को मोर्चरी भिजवाया।

खबर सच है-संवाददाता

खाकी महज कानून का पालन अथवा अनुशासन तक ही सीमित नहीं वरन सेवा सहयोग को भी तत्पर रही है, जिसकी मिसाल आज फिर देखने को मिली है।
ग्राम प्रधान चांदनी चौक घुड़दौडा हल्द्वानी द्वारा सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी टीपी नगर सतीश कुमार शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस बुलवाई और स्वयं पीपीई किट पहन कर मृतक चतुर सिंह की बॉडी की बॉडी बैग में रखवा कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

विज्ञापन स्थान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: covid news of nanital nanital police SSP nanital

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More