जन्म से लेकर विवाह तक के कार्यक्रम दुबारा संपन्न कर नवीन बना नारायण  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

खटीमा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा के श्रीपुर बिचुवा के मजरा फार्म में हुई रोचक घटना में गुरुवार को जन्म से लेकर विवाह तक के कार्यक्रम दुबारा संपन्न कराए गए। बुधवार शाम को वापस लौटे नवीन भट्ट का नामकरण किया गया। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने नवीन को नया नाम नारायण भट्ट दिया। उसके बाद यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। कन्या पक्ष के चाचा और मां टनकपुर से आए। वर पक्ष से बातचीत के बाद विवाह की रस्म भी पूरी की गई। चार घंटे में जीवनभर के संस्कार कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि वह सुबह आठ बजे मजरा फार्म पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने नामकरण संस्कार किया। नवीन भट्ट को नया नाम नारायण भट्ट दिया गया। कहा कि नवीन को हिंदू धर्म के अनुसार नया जन्म मिला है। नवीन अब नारायण के नाम से जाना जाएगा। नामकरण के बाद नारायण का जनेऊ संस्कार किया गया। विवाह की बात बगैर कन्या पक्ष की मौजूदगी के संभव नहीं थी। इसलिए टनकपुर से कन्या पक्ष के लोग गांव में पहुंचे। वर एवं कन्या पक्ष में जब विवाह की बात तय हुई तो पंडित जोशी ने वर-वधू का विवाह संपन्न कराया। जोशी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में चार घंटे का समय लगा। गुरुवार को भी परिवार ने मीडिया व अन्य लोगों से दूरी बनाए रखी। केवल नारायण भट्ट के भाई केशव दत्त भट्ट ही लोगों से मिले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news Narayan became new by completing the programs from birth to marriage again US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More