प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जायेगी नामांकन प्रक्रिया   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों के लिए बुधवार (आज) अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार प्रत्याशी आनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं। इस क्रम में वे सभी दस्तावेज भी आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्हें एक बार इनका प्रिंट निकाल और हस्ताक्षर कर इन्हें संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में जमा करना होगा। इसकी तिथि व समय का चयन भी वह आनलाइन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी जाएगी। सार्वजनिक अवकाश दिवस को छोड़ शेष सभी दिवस पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च

प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेजों की एक सूची बनाई गई है। इसमें फार्म ए, फार्म बी, शपथपत्र, प्रतिभूति जमा करने का प्रमाण शामिल हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन के लिए बुधवार को पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को होगा। नामांकन के दौरान आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों को लाने की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।गढ़वाल संसदीय सीट के लिए नामांकन पौड़ी, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट के लिए देहरादून, हरिद्वार संसदीय सीट के लिए हरिद्वार, अल्मोड़ा संसदीय सीट के लिए अल्मोड़ा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के लिए नामांकन रुद्रपुर में किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Loksabha election 2024 Nomination process for all five Lok Sabha seats of the state will start from today Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More