50 लाख की रंगदारी के आरोपी कुख्यात राठी का गुर्गा आया पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखंड की हरिद्वार जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को दबोच लिया है। प्लॉट के विवाद में 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के प्रकरण में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से एक पिस्टल , 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो में घूमने वाले राठी के इस गुर्गे ने पुलिस के पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। एसएससी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत मलिक ने पिछले दिनों सिडकुल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें रविकांत ने बताया था कि नवोदय नगर स्थित उनके प्लाट का विवाद निपटाने के लिए रोशनाबाद जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के नाम से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर हत्या की धमकी दी गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हर एंगल से छानबीन की और पुलिस व सीआईयू सहित अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। आरोपित सुशील गुज्जर निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सुशील गुज्जर लंबे समय से सुनील राठी के लिये काम करता है। सुनील राठी की पत्नी दिपाली ने फोन करके प्लाट के सम्बन्ध में बताया। उसने कहा कि अमरकान्त की सुनील राठी से बात करानी है। सुशील ने अमरकान्त के पास जाकर दिपाली से बात की और फिर सुनील राठी को कॉन्फ्रेस काल में लिया। सुनील राठी ने अमरकान्त को धमकी देते हुए कहा कि 01 करोड़ ले या ढाई करोड दे दे और इस पूरे मामले को निपटाने के लिये (सुशील गुज्जर) ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Notorious Rathi's henchman accused of extortion of 50 lakhs came under police custody Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज […]

Read More