ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। शहर को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर फोकस कर रहा है। जिसके क्रम में ऊंचापुल चौराहे पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है।

गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिह्नित भवनों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। चौड़ीकरण योजना के तहत सड़क किनारे बनी कई दुकानों और भवनों को हटाया जा रहा है, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

स्थानीय लोगों का कहना हैकि ऊंचापुल चौराहा शहर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्रशासन की ओर से पहले ही प्रभावित भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील भी की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's bulldozer ran on illegal constructions Administration's bulldozer ran on illegal constructions coming under the scope of widening at Unchapul intersection Administrative action for widening of Unchapul intersection Haldwani news Illegal constructions coming under the scope of widening uttarakhand news अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर उत्तराखण्ड न्यूज ऊंचापुल चौराहा चौड़ीकरण को प्रशासनिक कार्यवाही चौड़ीकरण की जद में आ रहे अवैध निर्माण हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More