अब रूठे रोडवेज कर्मी मध्य रात्री से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर

ख़बर शेयर करें -

   
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन ने नियमितीकरण की मांग को लेकर आज रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला लेते हुए तय किया कि एक सूत्रीय मांग के पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

संगठन की बैठक हल्द्वानी बस स्टेशन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष मनोज पांडे व संचालन शाखा मंत्री रवि पालीवाल ने किया। बैठक में कहा गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दिनांक 15 दिसंबर के मध्य रात्रि से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया था। प्रदेश के संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी आज मध्य रात्रि से कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे। कहा कि नियमितीकरण करने व जब तक नियमित नहीं करते तब तक समान काम के लिए समान वेतन का लाभ देने की मांग की गई है। बैठक में कहा गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक सारे संविदा विशेष श्रेणी साथी पूरे प्रदेश में हड़ताल में रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश पांडे द्वारा कहा गया कि पूरे प्रदेश के 3000 अस्थाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल ने कहा कि जब तक शासन हमारी एकमात्र मान नियमित करो तथा समान काम समान वेतन नहीं मानती है तो हम लोग पूरे प्रदेश में संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। 
इस दौरान बैठक में सम्मिलित प्रदेश महामंत्री ने बताया हड़ताल के दौरान जनता को सफर करने में कठिनाई के साथ ही निगम को भी हानि होगी। बैठक में संगठन मंत्री दिनेश जोशी, हिमांशु उपाध्याय, गोविंद कुमार, चंद्रकांत, मनोज कुमार,पुष्कर आर्य,रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Roadways news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More