अब राज्य में आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री हेतु आयुर्वेदिक फार्मेसी का लाइसेंस होगा अनिवार्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री के लिए आयुर्वेदिक फार्मेसी का लाइसेंस अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अब राज्य में आयुर्वेदिक डाइटीशियन का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। लाइसेंस अनिवार्य किए जाने के बाद राज्य में बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकेगी। इसके लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा। इस दौरान प्रस्ताव में यह भी शामिल किया गया कि आयुर्वेदिक दवाओं के साथ यूनानी दवाओं की बिक्री के लिए भी लाइसेंस लेना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

इस दौरान कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई और कोर्स शुरू करने की बात कही गई है। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इस दौरान आयुर्वेद से जुड़े कई निर्णय लिए गए। भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल ने बताया कि बैठक में डॉ. वीरेन्द्र चन्द को चिकित्सा परिषद का उपाध्यक्ष, डॉ विशाल वर्मा को संकाय उपाध्यक्ष, डॉ दिनेश जोशी को संकाय सदस्य, डॉ धीरज आर्य को सलाहकार समिति का संयोजक तथा डॉ सुनील कुमार रतूड़ी, डॉ अजीत तिवारी, डॉ मतिउल्ला व डॉ पंकज कुमार को सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आयुर्वेदिक तथा यूनानी फार्मेसिस्टों के लिए एलोपैथी तथा होम्योपैथी के अनुसार औषधि बिक्री के लिए लाइसेस अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पतालों का पंजीकरण आयुर्वेद कार्यालय में कराए जाने, क्षार सूत्र सहायक, ओटी टैक्नीशियन, मर्म चिकित्सा सहायक, आयुर्वेदिक डाइटिशियन, आयुर्वेदिक ब्यूटीकेयर आदि के कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अब आयुर्वेदिक दवा बेचने वालों को भी आयुर्वेदिक फार्मेसी का लाइसेंस लेने अनिवार्य हो गया है। साथ ही बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की बोर्ड बैठके में आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य किए जाने साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बातों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राज्य में आयुर्वेदिक डायटीशियन का कोर्स भी शुरू करने की बात कही गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ayurvedic pharmacy dehradun news Now license of Ayurvedic pharmacy will be mandatory for sale of Ayurvedic medicines in the state Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More