अब दो विषयों में फेल विद्यार्थियों को भी मिलेगा अंक सुधार परीक्षा का मौका 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। अब दो विषयों में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा अंक सुधार परीक्षा का मौका। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि इस बार प्री-परीक्षा के रूप में बड़ा निर्णय लिया गया है। अभी तक तक राज्य में 82 प्रतिशत विद्यार्थी पास होते थे, इस बार 90 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा का अवसर देने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि इससे हजारों बच्चों को लाभ मिलेगा।शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि इस बार प्री-परीक्षा के रूप में बड़ा निर्णय लिया गया है। अभी तक तक राज्य में 82 प्रतिशत विद्यार्थी पास होते थे, इस बार 90 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है।  शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे हजारों बच्चों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री डा रावत ने कहा कि बच्चों पर बस्तों का बोझ कम करने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में बच्चों के बस्ते स्कूलों में ही रखने की व्यवस्था हो, इस पर भी विचार चल रहा है। राज्यभर में माह में एक दिन बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएं, यह अभियान भी लिया जा रहा है। उस दिन के लिए कृषि, योग समेत अन्य गतिविधियों को शामिल करने का विचार है। नई शिक्षा नीति के तहत वैसे भी अब साल में छह-छह माह के दो सेमेस्टर हो गए हैं। ऐसे में बच्चों को प्रति सेमेस्टर के हिसाब से किताबें दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर जल्द ही राज्य में संचालित सभी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर विमर्श कर उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

दीक्षा समारोह का एक फ्रेमवर्क

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रयास किया जा रहा है कि प्रवेश, परीक्षा व परिणाम का एक कैरिकुलम हो। साथ ही दीक्षा समारोह का भी एक ही फ्रेमवर्क होना चाहिए। इस बारे में कुलाधिपति एवं राज्यपाल से एक दौर की बातचीत हो चुकी है। यह भी प्रयास है कि पूरे प्रदेशभर में एक ही दीक्षा हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Now students who have failed in two subjects will also get a chance to improve marks Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More