17 नए संक्रमित के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 182

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 13840 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ में  एक-एक, देहरादून में चार, हरिद्वार में तीन और पौड़ी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344325 हो गई है। इनमें से 3305667 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तराखंड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिदिन 90 हजार वैक्सीन की डोज लगानी होगी। टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन का लक्ष्य बढ़ रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अभी 27.25 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 30 दिन का समय शेष रह गया है। सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने प्रतिदिन के हिसाब से कोविड टीकाकरण की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 10 दिन में वैक्सीन की कुल 5.67 लाख डोज दी गई। लक्ष्य हासिल करने को अगले 30 दिन के भीतर 27.25 लाख वैक्सीन लगानी होगी। 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण करना है, तो इसके लिए हर रोज 90849 डोज वैक्सीन लगानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

प्रदेश में अब 18 वर्ष से अधिक आयु के 75.93 लाख लोगों को पहली डोज और 51.40 लाख को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49.34 लाख है और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More