मामूली सी बहस पर दुकानदार ने दुकान में आए युवक पर तमंचे से फायर कर किया जख्मी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। दुकान में आए युवक से मामूली सी बात पर बहस होने के बाद दुकानदार ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया,जिससे युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर हुए दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार दिनांक 12-09-2025 को वादी सागर पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, 26 वर्ष द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह बंबागेर रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहाँ पर शानू और उसके भाई शाहरुख द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान शानू द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, छर्रे लगने से वह घायल हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 339/25 धारा 190/191(2)/191 (3)/109/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर  सुमित पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दोनो आरोपियों शानू खान पुत्र रईस खान, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर 36 वर्ष, शाहरूख खान पुत्र रईस अहमद, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, 30 वर्ष को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से 01 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, जोगा सिंह, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल संजय कुमार,  बिजेन्द्र गौतम एवं संजय सिंह सम्मिलित रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news minor argument On a minor argument ramnagar news shopkeeper injured him by firing a pistol at him the shopkeeper injured a young man who came to the shop by firing a pistol at him uttarakhand news young man who came to the shop उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दुकान में आए युवक दुकानदार ने तमंचे से फायर कर किया जख्मी मामूली सी बहस रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More