नए साल के पहले दिन 25 साल का नवयुवक अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुआ गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत आम्रपाली मुखानी चौकी क्षेत्र द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध कच्ची शराब के 100 पाउच की तस्करी करते हुए अवैध शराब ले जा रहे ब्यकि को किया गिरफ्तार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा के दिशा-निर्देशन पर रविवार (आज) संदिग्ध प्रतीत होने पर एक UP 32 AC 2420 को रोककर चेक किया गया तो, उक्त वाहन में कच्ची शराब के 100 पाउच बरामद हुए। थाना पुलिस द्वारा वाहन चालक जसविंदर सिंह पुत्र स्व.जग्गा सिंह, निवासी- ग्राम हरसान, हरिपुरा, थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र लगभग 25 वर्ष को अवैध कच्ची शराब के 100 पाउच की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करते हुए शराब तस्कर जसविंदर सिंह के विरुद्ध थाना मुखानी में 60(1)/72 आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही अवैध कच्ची शराब की तस्करी मैं प्रयुक्त की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। शराब तस्कर से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह अवैध कच्ची शराब बाजपुर क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर हल्द्वानी के शहरी क्षेत्र में महंगे दामों में बेचने जा रहा था जिसे थाना मुखानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली मुखानी एवं हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह व आरक्षी ना.पु. प्रकाश सिंह सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a 25-year-old youth was arrested for smuggling illegal raw liquor Haldwani news On the first day of the new year Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। यहां गुरुवार (आज) सुबह जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद की गई। दोनों संरचनाएं सांवल्दे और बसई क्षेत्र में स्थित […]

Read More
उत्तराखण्ड

काठगोदाम: थार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक-युवती घायल; पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काठगोदाम। यहां ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार (आज) एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। कृषि विभाग से संबंधित एक सरकारी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। […]

Read More