हाईकोर्ट के आदेश पर कलक्ट्रेट परिसर धरना-प्रदर्शन मुक्त घोषित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
गणेश पाण्डे,खबर सच है संवाददाता 
 
 
 
चंपावत। अब किसी भी मांग, समस्या या मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। 
 
इस फैसले के बाद नागरिकों, संगठनों व राजनीतिक दलों की कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के लिए एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर इस संबंध में नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 की धारा 3 से 5 के तहत न्यायालय परिसर, अस्पताल, शैक्षिक संस्थान सहित संवेदनशील स्थलों के 100 मीटर दायरे में ध्वनि प्रदूषक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसी क्रम में इन क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस, गिरफ्तारी व राजनीतिक आंदोलन पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सभी प्रकार के धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों के लिए भैरवा स्थित पार्किंग स्थल को अधिसूचित किया है। 
एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि कलक्ट्रेट, न्यायालय,अस्पताल और शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में अब किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि या विरोध प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Collectorate premises declared protest-free Following the High Court's order High Court order the Collectorate premises have been declared free of protests and demonstrations uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कलक्ट्रेट परिसर धरना-प्रदर्शन मुक्त घोषित चम्पावत न्यूज हाईकोर्ट का आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More