चमोली में मकान क्षतिग्रस्त होने से एक की मौत, एसडीआरएफ ने बचाव कार्य करते तीन को पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चमोली। विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है। उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में 04 लोग दबे हुए है, मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 03 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news One died due to house damage in Chamoli SDRF took three to hospital while doing rescue work Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More