हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत में ऑनलाइन संगोष्ठी एवं निबंध-पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। हिंदी दिवस के उपलक्ष में राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत में बुधवार (आज) एक ऑनलाइन संगोष्ठी एवं निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की दशा और दिशा” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्नातक की छात्रा नेहा जोशी प्रथम, पलक पचोली द्वितीय, सुनीता जोशी एवं सुनीता तृतीय एवं सुमन बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार मिला। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी अनीता लोधियाल प्रथम, सुनीता द्वितीय एवं नेहा जोशी तृतीय स्थान पर रही। संगोष्ठी में महाविद्यालय की डॉक्टर संध्या गड़कोटी, डॉक्टर हिना परवीन, डॉक्टर रितु पाल, डॉ प्रवीण कुमार पांडे ,डॉक्टर जगत, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की डॉक्टर नीता साह, डॉ गीता पंत, डॉ प्रभा शाह, डाँ .निर्मला जोशी एवं पाटी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में प्राध्यापकों द्वारा हिंदी भाषा वर्तमान समय में उसकी स्थिति उसके उन्नयन के विषय में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य डॉ राकेश पांडे ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Govt PG College Online seminar Online seminar and essay-poster competition organized in Government College Pati Champawat on Hindi Day Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More