पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से खोला जायेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया गार्डन – गणेश जोशी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रानीखेत। रविवार को सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उद्यान चौबटिया, रानीखेत का प्रातःकालीन आकस्मिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मंत्री ने उद्यान में लगाये गये उच्चगुणवत्ता युक्त नवीनतम व्यवसायिक किस्मों के सेब, चेरी, खुवानी, पुलम, अखरोट के सघन एवं अतिसघन मातृवृक्ष प्रखण्डों का निरीक्षण किया। विभिन्न किस्मों के लदे फल वृक्षों को देखकर उनकी प्रजातियो एवं विशेषज्ञताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रक्षेत्र पर बनाए गये नवीन समर्थक मार्गो का अवलोकन किया तथा उन मार्गों पर पर्यटन की दृष्टि से सुगम बननाने हेतु निर्देशित किया। 
 
 
कृषि मंत्री ने पर्यटको की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था, जगह-जगह पर विश्राम स्थल तथा हिमालय की नैर्सिगक सुन्दरता को निहारने के लिए व्यूप्वाइंट के निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही पूरे गार्डन को पर्यटकों के लिए खोले जाने हेतु एवं पर्यटको के भ्रमण को सुगम बनाने हेतु विशेष वाहनों की व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री द्वारा विशेष तौर पर खुवानी की लाल प्रजाति, (रुवैलो/वुलेरो) एवं सेब की लगायी गई 34 प्रजातियों की एवं सेब की इन्सटैक विधि से तैयार किये जा रहे पौधों की नर्सरी एवं आइनैक्ट्रीन ब्लॉक तथा राजकीय उद्यान में तैयार किये गये एक ही पौधे पर 4 प्रजातियां, खुवानी, नैक्ट्रीन एव पुलम के फलों को देखकर अत्यधिक प्रसंसा की एवं केन्द्र पर कार्यरत कार्मिको द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रशंसा की। उन्होंने इण्डोडच की सहायता से स्थापित किये जाने वाले उत्कृष्टता केन्द्र की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रक्षेत्र को विश्व स्तरीय उद्यान के रूप मे विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए सम्बंधित उच्च अधिकारियों को उद्यान से ही दूरभाष पर निर्देशित किया गया। पिछले लंबे समय से बंद पड़े शोध केन्द्र चौबटिया को पूर्वजीवित करने हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी निर्देशित किया गया। वर्तमान में उद्यान सेब की 125 प्रजातियां, खुवानी की 14, आई नैक्ट्रीन की 11, चेरी की 12, पुलम की 12 अखरोट की 7 मदर ब्लॉक संकलन किया गया है। इसके साथ ही साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए त्यूलिप, रोज, विगोमिया की विभिन्न प्रजातियां सीजनल पुष्प पौध लगाकर पुष्प ब्लॉक की स्थापना की गयी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदूवादी स्वामियों को पुलिस ने किया नजरबंद  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chaubatiya Garden Ranikhet Chaubatiya Garden will be fully opened for tourists Pandit Deendayal Upadhyay State Park will be fully opened for tourists Chaubatiya Garden - Ganesh Joshi ranikhet news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदूवादी स्वामियों को पुलिस ने किया नजरबंद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी देने वाले डासना गाजियाबाद में महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी और यति स्वरूपानंद सरस्वती को सिंचाई विभाग के बंगले में नजरबंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हरगोविंद सुयाल स्कूल में होगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता              हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार, 21 जून को संपूर्ण भारतवर्ष में स्थापित संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कर मनाया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कांग्रेस परिवार ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम, राजपुरा पहुँच 45 परिवारों को फल देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 55 वां जन्मदिन हर्षोल्लास संग मनाया।   इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एडवोकेट ने […]

Read More