अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी का पत्थर से सिर कुचल कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  यहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 13 बीघा पानी की टंकी के पास हुई। इंतजार नामक व्यक्ति अपनी 35 वर्षीय पत्नी शाहीन और बच्चों के साथ यहाँ रहता था। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इस कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चलता रहा।गुरुवार को दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि इंतजार ने घर के बाहर रखा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला जमीन पर गिरने के बाद भी वार जारी रहे।महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शाहीन को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने सिर की हड्डियों में कई फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर महिला को एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news murder news Suspecting an illicit relationship the husband killed his wife by crushing her head with a stone the husband murdered his wife uttarakhand news अवैध संबंध का शक उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पति ने कर दी पत्नी की हत्या पति ने पत्नी का पत्थर से सिर कुचल कर दी हत्या मर्डर न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More