रुद्रपुर जिला अस्पताल की पूर्व महिला डाक्टर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खवर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में रुद्रपुर जिला अस्पताल की पूर्व महिला डाक्टर दिव्यांशी गोयल समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी जब गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने उसका जबरन लिंग परीक्षण कराया। लड़की होने का पता चलने पर नवजात का गर्भपात कराया। साथ ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर जब उनकी बेटी घर आ रही थी तो ससुरालियों ने रास्ते में उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

आवास विकास रुद्रपुर निवासी बलराम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी 22 अप्रैल 2023 को प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी दिपांशु मित्तल से हुई। शादी के दौरान 51 लाख रुपये नकद, इनोवा कार, सोने की चेन, अंगुठियां, 15 लाख रुपये के कपड़े व चार लाख रुपये के बर्तन और गृहस्थी का सामान दिया था।

आरोप है शादी के बाद से दिपांशु मित्तल और उसके परिजन कम दहेज को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे। 26 दिसंबर 2023 को ज्योति ने बेटी को जन्म दिया तो उसके ससुराली और अधिक नाराज हो गए। इसके बाद दामाद दिपांशु मित्तल, सास इंदु मित्तल, ससुर सुनील मित्तल, ननद दिव्यांशी और जेठ हिमांशु मित्तल ने ज्योति के साथ मारपीट की।उस पर एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर लाने का दबाव बनाने लगे। वर्ष 2025 में ज्योति दोबारा गर्भवती हुई तो उसके ससुालियों ने अवैध रूप से लिंग परीक्षण करा दिया। कन्या होने की जानकारी मिलने पर उसकी ननद डाॅ.दिव्यांशी गोयल (पूर्व में रुद्रपुर जिला अस्पताल में कार्यरत), सास व अन्य ने गर्भपात करवा दिया। गर्भपात में लापरवाही के कारण ज्योति की हालत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार डॉ. दिव्यांशी पूर्व में जिला अस्पताल में संविदा के पद पर कार्यरत थी। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A case of dowry murder has been registered against five people including a former female doctor of Rudrapur District Hospital.   उत्तराखण्ड न्यूज including a former female doctor of Rudrapur District Hospital. Uttarakhand News murder news rudrapur news udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज मर्डर न्यूज रुद्रपुर जिला अस्पताल की पूर्व महिला डाक्टर समेत पांच लोग रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More