युवती ने युवक पर तेजाब डालने और पति को गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। यहां एक युवती ने एक युवक पर तेजाब डालने और पति को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम बढ़ियोवाला, जसपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दकर बताया कि उसके पति वर्तमान में भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। वह जसपुर के डीके कॉम्प्लेक्स में रोज की तरह कोंचिग जा रही थी, 9ः30 बजे के आस-पास भगवंतपुर के रहने वाले एक युवक दीपक ने पतरामपुर मोड़, लकड़ी मंडी रोड पर अपनी कार से आते हुये उसे अपशब्द बोले और बोला कि मुझे बात करनी है, अगर मुझसे बात नहीं की तो मैं तेरे ऊपर तेजाब डाल दूंगा। कहा कि मुझे पता है कि तेरा पति ड्यूटी से छुट्टी आया हुआ है, उसपे मैं एससी/एसटी एक्ट लगवा दूंगा और उसे गोली मार दूंगा और बोला कि मुझसे सबंध बनाओ।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

युवती ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी वह उसके साथ ऐसा कर चुका है। वह डरी हुई थी, जिसकी वजह से यह बात किसी को नहीं बता पा रही थी।बहुत परेशान होकर आज उसने अपने पति को बताया और वह उसे लेने आये।युवती ने कहा कि उसे अपनी व अपने पति की जान का खतरा है।उसने दीपक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

युवती की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 78 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एस आई रुचिका रानी के हवाले की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Crime News. The girl accused the young man of throwing acid on her and threatening to shoot her husband jaspur news The girl accused the young man of throwing acid on her and threatening to shoot her husband. The police registered a case and started investigation. Uttarakhand News udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज जसपुर न्यूज युवक पर तेजाब डालने और पति को गोली मारने की धमकी देने का आरोप युवती ने युवक पर लगाया आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More