हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ने उधमसिंह नगर में हत्या कर सबूत छिपाने को हरिद्वार में जलाई लाश   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार हरिद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम ने सुलझा ली। पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए मृतका सीमा खातून के प्रेमी सलमान और एक महिला मेहरुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रेम संबंधों के विवाद में ड्रग तस्करी में शामिल रही मेहरुन्निशा की मदद से सीमा की गला दबाकर हत्या की थी, जबकि पहचान छिपाने के लिए शव को श्यामपुर में लाकर डीजल डालकर जला दिया था।

शुक्रवार को एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने मायापुर स्थित एसपीसिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी सलमान उधमसिंह नगर का रहने वाला है, जिसने अपनी प्रेमिका सीमा खातून की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सलमान अब किसी और से शादी करना चाहता था, जिससे सीमा नाराज रहती थी और अक्सर उससे झगड़ा करती थी। 17 अक्तूबर की शाम दोनों के बीच ट्रक के अंदर विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान ने एक महिला साथी की मदद से सीमा का गला दबा दिया। इसके बाद दोनों शव को ट्रक में रखकर हरिद्वार लेकर आए और श्यामपुर के पास एक खाली प्लॉट में शव पर डीजल डालकर आग लगा दी। घटना 18 अक्तूबर को सामने आई, जब ग्राम गाजीवाली के पास हाईवे किनारे एक महिला का अधजला शव मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए कई टीमों का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में जांच टीमों ने लगभग 300 से 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक संदिग्ध पाया गया। सुराग उधमसिंह नगर तक पहुंचे, जहां एक महिला सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने उस महिला को हिरासत में लिया जिसे मृतका के साथ आखिरी बार देखा गया था। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली और पूरा घटनाक्रम बताया। महिला ने बताया कि सीमा खातून ने पहले उसके बेटे को एनडीपीएस मामले में जेल भिजवाया था, जिससे वह रंजिश रखती थी। सलमान और सीमा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे लेकिन सलमान किसी और से विवाह करना चाहता था। इसी बात पर सीमा और सलमान के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या कर दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 23 अक्तूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन भी बरामद हुआ। आरोपी महिला मेहरुन्निशा पत्नी स्व. नासिर (53) निवासी मझरा लक्ष्मीपुर को पहले ही हिरासत में ले लिया था। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

हत्याकांड के पर्दाफाश में सीआईयू हरिद्वार और थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट (प्रभारी सीआईयू), मनोज शर्मा (थानाध्यक्ष श्यामपुर), उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, नवीन चौहान, हेडकांस्टेबल मनमोहन सिंह, देशराज, और कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news The case of a woman's body found half-burnt on the side of the highway has been solved. The accused murdered her in Udham Singh Nagar and burnt the body in Haridwar to hide the evidence uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More