पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस-प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन हुआ अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में स्थित पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पुलिस-प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन अलर्ट हो गया है। ये धमकी किसने भेजी गई है, इसकी जांच की जा रही है। बताते चलें कि इससे पहले दिल्ली और यूपी के कई स्कूलों को भी बीते दिनों इस तरह से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया था। हालांकि किसी भी स्कूल से चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। वहीं अब उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाको में सघन चेकिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली है। वहीं इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिस कारण इस मामले में अभीतक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सोमवार देर शाम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने अभी तक ऑफिशियल सूचना नहीं दी है। एतियाहात के रूप में एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए है। बीडीएस की टीम सुबह से एयरपोर्ट में चेकिंग अभियान चलाए हुए है। वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए पंतनगर एयरपोर्ट को निर्देशक सुमित सक्सेना ने कहा कि मेल की जरिए पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस की तरफ से बम स्क्वायड टीम को यहां भेजा गया था, जिसने पूरे पंतनगर एयरपोर्ट परिसर की चेकिंग की जिसमें कुछ भी नहीं मिला है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Pantnagar Airport Pantnagar airport received threat to bomb police-administration and airport management alerted rudrapur news threat to bomb US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More