पटवारी ने भाई-बेटे के साथ मिलकर की राजमिस्त्री की पिटाई, अस्पताल पहुंचते हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां ज्वालापुर क्षेत्र में रहने वाले रुड़की में तैनात पटवारी ने अपने बेटे, भाई के साथ मिलकर एक राजमिस्त्री को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। सूचना पर राजमिस्त्री के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की तहसील में तैनात पटवारी धर्मेंद्र यादव का सुभाषनगर में कुछ समय पहले मकान बनाने का काम राजमिस्त्री गुलशेर निवासी गुम्मावाला माजरी गांव पिरान कलियर ने लिया था। मकान का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुलेशर ने पटवारी से भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद भी धर्मेंद्र यादव ने काफी समय तक भुगतान नहीं किया। बताया जा रहा है कि भुगतान नहीं होने से राजमिस्त्री मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि नौ नवंबर को गुलशेर कुछ मजदूरों के साथ धर्मेंद्र के घर काम करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि पटवारी धर्मेंद्र, उसके बेटे और भाई ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। उसे घायल हालत में छोड़ा। मजदूरों ने दोपहर में गुलशेर के चाचा अब्बास को फोन पर इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत सुभाष नगर पहुंचे और गुलशेर को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में राजमिस्त्री के चाचा अब्बास ने पटवारी धर्मेंद्र यादव, उसके बेटे और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर में धर्मेंद्र के बेटे और भाई के नाम नहीं लिखा था। अब उन्हें नामजद किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news he died on reaching the hospital Patwari along with brother and son beat up the mason Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More