पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कोषागारों के नहीं काटने होंगे चक्कर, कोषागार में देना होगा पुनर्विवाह न करने का प्रमाणपत्र 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादूनl। उत्तराखंड के पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कोषागारों के चक्कर नहीं काटने होंगे। केवल एक बार कोषागार में अपने दस्तावेजों के साथ हाजिर होना होगा। उसके बाद वो ऑनलाइन ही अपने जीवित रहने के प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशन को भी पुनर्विवाह न करने का प्रमाणपत्र कोषागार में जमा करना होगा। नए आदेश में सरकार ने इस प्रावधान को सख्ती से लागू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

गुरुवार को वित्त विभाग ने जीवन प्रमाण जमा कराने की नई प्रक्रिया को लागू कर दिया। अपर मुख्य सचिव-वित्त आनंद बर्द्धन ने इसके आदेश किए। यदि किसी कारण से जीवन प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाता है तो पेंशनर को तत्काल ही उसकी सूचना एसएमएस के जरिए भेजी जाएगी। यूं होगी प्रक्रिया डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र को जेनरेट करने के लिए पेंशन मास्टर में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के आधार संख्या अपडेट होना जरूरी है। आधार संख्या अपडेट करने के लिए उन्हें अपने पेंशन के दस्तावेजों के साथ केवल एक बार अपने कोषागार आना होगा। जीवन प्रमाणपत्र ऐप का प्रयोग करते हुए पेंशनर को अपने चेहरे को मोबाइल फोन की मदद से स्कैन करते हुए आपरेटर के रूप में खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

अब www.jeevanpraman.gov.in में रजिस्टर्ड पेंशनर भविष्य में जीवन प्रमाणपत्र स्मार्ट फोन, टेबलेट, कंप्यूटर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, आधार फेस आरडी एप का प्रयोग करते हुए घन से डिजीटल जीवन प्रमाणपत्र दे सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Pensioners will not have to visit treasuries to submit life certificate they will have to submit certificate of non-remarriage in the treasury Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More