अंकिता को न्याय दिलाने सड़क पर उमड़ा जनसैलाब, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया ज्ञापन 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है” के नारों के साथ छात्र-छात्राएं, युवा एवं भीड़ के रूप में बड़ा वर्ग एमबीपीजी कॉलेज के पास से डीएम कार्यालय तक रैली के शक्ल में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे।

इस दौरान राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में7 सूत्री मांगों को लेकर मातृशक्ति एवं युवाओं ने स्पष्ट मांग करी कि तत्काल सीबीआई जांच कर अंकिता के दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। ज्ञापन में अंकिता के हत्यारों को 7 दिनों के भीतर फांसी देने, राजस्व पुलिस की व्यवस्था खत्म करने, प्रदेश के सभी होमस्टे वह अन्य होटलों पर कड़ी नियमावली बनाकर उन में अवैध रूप से पनप रहे देह व्यापार पर रोक लगाने, प्रदेश में बड़े पैमाने पर अवैध रिजॉर्ट बनाने के मामले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर दोषी सफेदपोश व नौकरशाहों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग के साथ ही पूरे प्रदेश में संदिग्ध जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, महिलाओं को ‘सेल्फ डिफेंस हेतु आवश्यक ट्रेनिंग’ को स्कूली माध्यमिक तथा उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग भी की गई। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होती है तो युवा उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगे। ज्ञापन के दौरान एक छात्रा भावुक हो रो पड़ी, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा शांत कराने के साथ ही ज्ञापन प्रेषित कर रहे लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा गया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, शैलेंद्र सिंह दानू, छात्रा नेत्री मीमांसा आर्या, युवा समाजसेवी पीयूष जोशी, विशाल सिंह भोजक, कार्तिक उपाध्याय सहित अनेकों छात्र-छात्राएं एवं युवा मौजूद रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news memorandum sent to the President through the District Magistrate People gathered on the road to get justice for Ankita Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More