आवासीय स्कूल के हॉस्टल में रह रही विदेशी मूल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। शहर के आवासीय स्कूल के हॉस्टल में शिक्षक ने विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा यूरोप के एक देश की रहने वाली है और इस स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   


मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि तिब्बतन होम्स स्कूल के प्रिंसिपल ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर छेड़छाड़ की घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पीड़ित छात्रा से पूछताछ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक सोनम शिरिंग गलत इरादे से उसके कमरे में घुसा और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने पुलिस के बताया कि, किसी तरह उसने शिक्षक से खुद को बचाया और स्कूल के स्टाफ को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा के आरोपों की शुरुआती जांच के बाद आरोपी सोनम शिरिंग पुत्र सन्डुप (35 वर्ष) निवासी तिब्बतन सेटलमेंट टिकीलिंग सहस्रधारा रोड देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, इस पूरे मामले की जांच महिला दारोगा पिंकी पंवार करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Mussoorie news Police arrested a teacher accused of molesting a student Teacher molested foreign student living in hostel Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More