राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों को बनाने का लाइसेंस किया रद्द

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
नई दिल्ली। भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में अवमानना का सामना कर रहे योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। उत्तरखंड सरकार के राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों को बनाने का लाइसेंस रद्द कर दिया है। प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर यह जानकारी दी है। इससे पहले, पतंजलि द्वारा जारी भ्रामक विज्ञापन पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को कड़ी फटकार लगाई थी।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में बताया, राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने योग गुरु रामदेव की कंपनी के खिलाफ ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज ऐक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। पतंजलि और दिव्य फार्मेसी की स्वासरी गोल्ड, स्वासरी वटी, मुक्त वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, पतंजलि दृष्टि आईड्रॉप सहित 14 उत्पादों के उत्पादन लाइसेंस रद्द किए हैं। हलफनामे के मुताबिक, 10 अप्रैल 2024 को राज्य के तीन प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से राज्य में संचालित सभी दवाओं की फैक्ट्रीज को ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज ऐक्ट में उल्लिखित रोगों से संबंधित विज्ञापन जारी नहीं करने को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी नियमों की अनदेखी हो रही थी। उत्तराखंड सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि राज्य औषधि लाइसेंसिंग अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार द्वारा पतंजलि और दिव्य फार्मेसी को औषधियों के बारे में बार-बार भ्रामक विज्ञापन जारी करने पर चेतावनी / नोटिस दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इसके बाद दोनों कंपनियों का 14 उत्पादों को बनाने का लाइसेंस रद्द किया गया है। चेतावनी आदेश का पालन नहीं करने, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी द्वारा जारी भ्रामक विज्ञापनों को लेकर 16 अप्रैल को हरिद्वार के जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी/ड्रग इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया है। इसपर 10 मई को सुनवाई होगी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news Patanjali and Divya Pharmacy products State Licensing Authority canceled the license to manufacture 14 products of Patanjali and Divya Pharmacy Uttrakhand news yog guru ramdew

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More