लूट के मामले में फरार 25000 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मोटरसाइकिल में सवार होकर झपट्टा मार लूट के मामले में फरार 25000 के ईनामी अभियुक्त को लालकुआं पुलिस टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर लगातार ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में संजय कुमार पुत्र वेद राम निवासी वीआईपी गेट बंगाली कालौनी लालकुआँ जनपद नैनीताल के मोबाईल फोन ओपो-17 को मोटरसाईकिल में सवार होकर झपट्टा मारकर लूट ले जाने तथा फोन कवर में वादी के 4000 रुपया भी होने के सम्बंध में धारा 392/411 भादवि के तहत 09 अक्टूबर 2021 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले में अभियुक्त अजय आर्या उर्फ कंट्टर पुत्र नन्दन राम निवासी कार रोड इन्द्रानगर द्वितीय बिन्दुखत्ता लालकुआँ उम्र 23 वर्ष व अभियुक्त अभिषेक उपाध्याय उर्फ शूटर पुत्र गोकूलानन्द उपाध्याय निवासी भगवती मंदिर इन्द्रानगर द्वितीय बिन्दुखत्ता के कब्जे से लूटा गया माल बरामद होने पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दीपक रावत उर्फ दीपू टूटन पुत्र दयान सिंह निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता गैर जमानती वारन्ट, 82 / 83 सीआरपीसी की कार्यवाही के बाद भी फरार चल रहा था। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फरार अभियुक्त पर गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपये ईनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त दीपक रावत उर्फ दीपू टूटन पुत्र दयान सिंह निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता को BACHELOR FOREST CAFÉ & RESTO पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

अभियुक्त दीपक रावत उर्फ दीपू टूटन पुत्र दयान सिंह निवासी रावतनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डीआर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिह नेगी, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 in robbery case from Maharashtra crime news Haldwani news Police arrested accused absconding with a reward of Rs 25 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More