आबकारी कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त एवं एक पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के आबकारी कार्यालय से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद हो गया है। मामले का गजब खुलासा हुआ है। ट्रैक्टर को कोई चोर नहीं ले गया था, बल्कि विभाग के सहायक आयुक्त ने दो पूर्व पीआरडी जवान के साथ मिलकर चोरी किया था। ट्रैक्टर सहित पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त एवं एक पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि जिला आबकारी आयुक्त अशोक मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गदरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली से शराब माफिया तस्करी करके शराब ला रहे हैं। उनके निर्देश पर विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमें हरियाणा ब्रांड की 100 पेटी शराब बरामद की थी एवं ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर विभाग कार्यालय में खड़ा कर लिया था। जिसकी अदला-बदली कर दी गई। जानकारी मिलते ही आबकारी आयुक्त अशोक मिश्रा ने पंतनगर पुलिस से संपर्क किया। उनकी तरफ से तहरीर भी दिलवाई गई थी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चोरी का पूरा खेल सीसीटीवी में कैद हो गया था। इधर आबकारी विभाग से ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रुद्रपुर की तेज तर्रार सीओ सिटी अनुषा को सौप दी। माना जा रहा था कि अवैध शराब के बड़े माफिया को बचाने के लिए यह पूरा खेल सहायक आबकारी आयुक्त ने खेला था। उसके जिले के अन्य शराब माफिया से भी गहरे संबंध बताए जा रहे थे।  ट्रैक्टर बदली करने के कांड के मुख्य सूत्रधार सहायक आबकारी आयुक्त पन्नलाल शर्मा सहित एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार करते हुए कार्यालय से चोरी ट्रैक्टर को भी 48 घंटे में उधम सिंह नगर पुलिस ने बरामद कर लिया है। सहायक आबकारी आयुक्त की मिलीभगत से बदला गया ट्रैक्टर की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने पन्नालाल शर्मा पुत्र सुख्खन शर्मा सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधम सिंह नगर व पीआरडी जवान हरपेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाजपुर उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested Assistant Excise Commissioner and a PRD jawan for stealing tractor from excise office rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More