पुलिस ने अदालत के आदेश पर बीजेपी नेता को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां वार्ड 31 के पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति सचिन मुंजाल को पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत हिरासत में लिया। यह कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुपालन में की गई, क्योंकि वे लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जब रमेश कुमार धींगड़ा ने सचिन मुंजाल के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। यह मामला धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चल रहा था। लंबी सुनवाई के बाद 27 फरवरी 2025 को अदालत ने मुंजाल को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की सजा और 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

फैसले के खिलाफ मुंजाल ने जिला एवं सत्र न्यायालय उधम सिंह नगर में अपील दायर की, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे। कई बार समन और नोटिस जारी होने के बाद भी उनकी गैरहाजिरी पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर पुलिस को मुंजाल की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंजाल को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन कराना उनकी जिम्मेदारी है और कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।सचिन मुंजाल को इलाके में एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरामाना जाता है, ऐसे में इस कार्रवाई ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। विपक्ष इसे कानून की जीत बता रहा है, जबकि समर्थकों में निराशा देखी जा रही है। फिलहाल, सभी की नजर इस मामले की अगली सुनवाई और अदालत के आगामी आदेश पर टिकी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp leader arrested Police action on court orders Police arrested BJP leader on court orders rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news अदालत के आदेश पर पुलिस की कार्यवाही उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज बीजेपी नेता गिरफ्तार रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More