सामिया लेक सिटी धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने रजिस्ट्रीकर्ता व मार्किटिंग मैनेजर तसलीम को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -


जसपाल सिंह, संवाददाता खबर सच है


रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी द्वारा धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने रजिस्ट्रीकर्ता व मार्किटिंग मैनेजर तसलीम को पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व गत दिवस पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कार्यवाही करते हुए सामिया के डायरेक्टर सगीर अहमद खान को भी गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में अन्य लोग प्रकाश में आये। जिसमें आज कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रजिस्ट्रीकर्ता तसलीम अहमद को गिरफ्तार किया है व अन्य लोगों की तालाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

बताते चलें कि बीती 12 मार्च को वादी फरदीन, फरहीन, मो. सहजाद व फिरदोस खान निवासी लालकुआं द्वारा सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान व डायरेक्टर सगीर अहमद खान द्वारा वर्ष 2011-12 में कुल 48 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें वादी द्वारा बताया गया था कि उनके द्वारा प्लॉट क्रय करने हेतु पैसे दिये गए लेकिन अभी तक उन्हें मकान पर कब्जा नहीं मिल पाया है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच की। जांच में तथ्य सही पाये गए। जिसके बाद पुलिस ने सामिया सिटी के डायरेक्टर सगीर अहमद खान को गिरफ्तार किया। डायरेक्टर सगीर से पूछताछ में अन्य नाम भी सामने आये। जिसमें आज पुलिस ने प्रकाश में आये रजिस्ट्रकर्ता तसलीम को पुलभट्टा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया व अन्य लोगों की तालाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Police arrested registrar and marketing manager Tasleem in Samia Lake City fraud case Samia lake sity US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More