प्रतिबन्धित नशीले इजेक्शनो के साथ तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हलद्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार जनपद में नशे बढते कोरोबार पर अंकुश लगाए जाने एवं अवैध नशे की सामग्री की तस्करी की रोकथाम करने हेतु लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तुन पाराशर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार को अभियुक्त मो शमशाद पुत्र अनवार हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/10/two-students-fell-in-a-ditch-with-bicycle-one-died-on-the-spot-the-other-serious/

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो शमशाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी रूपपुर थाना शहजाद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर हाल जोशी बिहार गौजाजाली थाना बनभूलपुरा उम्र 24 वर्ष को गौजाजाली जोशी बिहार थाना वनभूलपूरा से 275 इंजैक्शन BUPRENORPHINE व 275 इंजैक्शन Avil Pheniramine Mateate के कुल 550 प्रतिबन्धित नशीले इजेक्शनो की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। कब्जे से दौराने गिरफ्तारी मौके से वरिष्ठ औषधी निरीक्षक नैनीताल श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट को बरामदा नशे के इंजेक्शन के बारे में जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा बरामदा नशे के इंजेक्शन का निरीक्षण कर बरामदा इन्जैक्शन एनडीपीएस एक्ट की सारणी में क्रमबद्ध होना बताया गया तथा इंवेन्ट्री रिपोर्ट तैयार कर अभियुक्त से नशे के प्रतिबन्धित इजेक्शन के स्रोत के बारे मे पूछा गया। अभियुक्त द्वारा बताया कि यह इजेक्शन उसने 10-12 दिन पहले नईम निवासी इन्द्रानगर नूरी मस्जिद के पास से खरीदे है और वह नईम को लगभग 2 वर्ष से जानता है। अभियुक्त पहले नईम के घर में ही रहता था 2-3 दिन पूर्व ही उसने कमरा किराये पर जोशी बिहार गौजाजाली मे लिया है। नईम नशे के इजेक्शन खुद भी लगाता है और बेचता भी है। इन नशे के इंजेक्शनो को वह इन्द्रानगर नूरी मस्जिद पुराने कमरे से  नये किराये के मकान जोशी बिहार गौजाजाली मे ले जा रहा था। नईम नशा छुडाने के लिए 9-10 दिन पूर्व नशा मुक्ति केन्द्र गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक की पैड वाला मोबाईल रंग काला आईटीईल कम्पनी तथा 390 रुपये नगदी भी बरामद कर एफआईआर 310/2021 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE  

अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दिलशाद अहमद,  सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल साबिया अंसारी मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More