पुलिस ने पांच लाख रुपए की चरस व हजारों रुपए की नकदी एवं उपकरणों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। पुलिस ने लालकुआं में टेंट हाउस से पांच लाख रुपए की चरस और हजारों रुपए की नकदी व उपकरणों के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं के प्रभारी निरीक्षककोतवाली लालकुआ दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में 23/01/2025 को सायं के समय पुलिस को लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टेन्ट की दुकान में काउन्टर में रखकर चरस बेच रहा है। प्राप्त सूचना पर उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता मय हमराही टीम के शास्त्रीनगर नम्बर 2 में टैन्ट की दुकान के पास पहुंचे तथा अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी शास्त्रीनगर द्वितीय बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र-29 वर्ष की जामा तलाशी व काउन्टर की तलाशी पर अभियुक्त के कब्जे से 2.339 किग्रा चरस नकदी 84550 रुपया व 02 इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ उसकी खुद की टेन्ट की दुकान (जो कि शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता स्थित है) से बरामद कर गिरफ्तारी किया गया।
 
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चरस को बागेश्वर में रहने वाले लक्की नाम के व्यक्ति से लेना बताया जो कि स्वयं उसकी दुकान पर बेचने हेतु देकर जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जुर्म नारकोटिक अधिनियम धारा 8/20/29 एन०डी०पी०एस० अधि0 पंजीकृत कराया गया है। 
 
इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दयाल नाथ, विरेन्द्र रौतेला, दिलीप कुमार, रामचन्द्र प्रजापति शामिल थे। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को इस कार्यवाही के लिए 2,500 रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused arrested charas worth five lakh rupees and cash and equipment worth thousands of rupees crime news lalkuan news Lalkuan Police Police arrested the accused with hashish worth five lakh rupees and cash and equipment worth thousands of rupees uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More