कीड़ा जड़ी के साथ दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस ने यारसागम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान आवास विकास के समीप दो कीड़ाजड़ी तस्करों के आने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़े दो युवकों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 782 ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम सुबोध कुमार पुत्र स्व. रोशन लाल निवासी हाल पलटन बाजार, देहरादून व भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी सुमगढ़, कपकोट बताये। इस बीच पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी बुला लिया। दोनों ने बताया कि वह यहां कीड़ा जड़ी बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Arresting news Haldwani news police arrested Police arrested two accused with kida jadi Uttrakhand news Yarsha gambu

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More