बनभूलपुरा हिंसा के तीन अन्य दंगाइयों को पुलिस ने लिया कब्जे में, अब तक 58 उपद्रवियों को कर चुकी पुलिस गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड पिता-पुत्र अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद व अन्य के घरों की पुलिस ने कुर्की करने के बाद आज तीन अन्य दंगाइयों को कब्जे में लिया है। अब पुलिस कुल ’58 उपद्रवियों’ की गिरफ्तारी कर चुकी है।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि विगत दिवस पुलिस ने नौ फरार दंगाईयों के पोस्टर जारी किये थे। जिसमें से आज शकील अन्सारी पुत्र जमील अहमद निवासी इन्द्रानगर बडी मस्जिद के पास बनभूलपुरा, मौकिन सैफी पुत्र नईम सैफी निवासी शहजी मस्जिद के पास गौजाजाली, जियाउल रहमान पुत्र अखलाख हुसैन निवासी सरताज कबाड़ी के पास लाइन नंबर 08, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पीएसी के जवान से उपद्रवियों द्वारा उसकी राइफल छिनने के प्रयास करने के दौरान लूटी गई सरकारी मैगजीन के आरोपी शारिक सिद्दिकी पुत्र फिदा हुसैन नि0 ताज मस्जिद के पीछे नई बस्ती, वार्ड नंबर-25, थाना-बनभूलपुरा और मौहम्मद दानिश पुत्र मौहम्मद नईम निवासी लाईन नंबर-14, वार्ड नंबर-23, थाना-बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मैगजीन भी बरामद की हैै। मौहम्मद फैजान पुत्र अनीश अहमद निवासी नई बस्ती, वार्ड नंबर 26, मोमबत्ती की फैक्ट्री के सामने बनभूलपुरा से दंगे वाले दिन उपद्रवियों द्वारा इस्तेमाल किये गए चार पैट्रोल बम बरामद किये गये हैं। वहीं सलीम मिकरानी पुत्र मौहम्मद आशिफ निवासी वार्ड नंबर 25, लाल स्कूल के पास, नई बस्ती, बनभूलपुरा और शहजाद उर्फ छोटा पुत्र मौहम्मद अशफाक निवासी निकट दुर्गा मन्दिर, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है। जिसमें फैजान और शहजाद ने दंगे के दौरान गाड़ी में पैट्रोल डालकर थानाध्यक्ष मुखानी का सरकारी वाहन में आग लगाई थी। इनके अलावा दंगे में शामिल अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ हालिपुरा निवासी नई बस्ती काबी मस्जिद के पास निकट गोपाल मन्दिर बनभूलपुरा, मो. इमरान पुत्र अनीश निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 36, बनभूलपुरा, हैदर पुत्र मो. उमर निवासी मलिक का बगीचा वार्ड नंबर 31, मुस्तफा स्टोरिया के घर के पास बनभूलपुरा, जावेद उर्फ फिसड्डू पुत्र अब्दुल रईम निवासी नई बस्ती, बनभूलपुरा, गुड्डू वारसी उर्फ टीन पुत्र नसीम अहमद निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे इन्द्रानगर, बनभूलपुरा और फहद पुत्र शफीक मिंया निवासी लाईन नंबर 10, आजाद नगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया है। आज कुल 14 दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bnbhulpura violence Haldwani news Police captured three other rioters of Banbhulpura violence till now police have arrested 58 miscreants Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More