फर्जी दस्तावेज के जरिये रजिस्ट्री घोटाले में पुलिस ने अधिवक्ता समेत 13 लोगो के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में शुरू की कार्यवाही 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। चाय बागान और अन्य जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से फर्जी रजिस्ट्री का घोटाला सामने आने पर सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि जल्द ही संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। पिछले दिनों दून में फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। जिसमें आरोपियों ने चाय बागान और अन्य जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में पुलिस की ओर से नामी अधिवक्ता कमल बिरमानी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सभी आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

इन 13 लोगों के खिलाफ की गई गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

अधिवक्ता कमल विरमानी निवासी 42 ए ईदगाह चकराता रोड ( गैंग लीडर), तीन मुकदमे। इमरान अहमद निवासी 226 /2 आकाश दीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड, थाना कैंट, तीन मुकदमे। अजय सिंह क्षेत्री निवासी 21 गांधीनगर बल्लुपुर रोड थाना कैंट, तीन मुकदमे। रोहताश सिंह निवासी 126 गुरु रोड थाना पटेलनगर, मूल पता पुनसिका रेवाड़ी, हरियाणा, तीन मुकदमे। विकास पांडेय निवासी दुर्गा एन्क्लेव बंजारावाला, दो मुकदमे। महेश चन्द उर्फ छोटा पंडित निवासी पुष्पाजंलि जनता रोड सहारनपुर, तीन मुकदमे। अजय मोहन पालीवाल निवासी बी ब्लाॅक गली नंबर-2 आर्दशनगर मुजफ्फरनगर, तीन मुकदमे। मक्खन सिंह निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना माधव टाड़ा, जिला पीलीभीत, एक मुकदमा। संतोष अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ असम, एक मुकदमा। दीपचन्द अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ असम, एक मुकदमा। डालचंद निवासी 28 ए नई बस्ती रेसकोर्स, दो मुकदमे। विशाल कुमार निवासी शांतिनगर भोपा रोड कुकडा थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर, एक मुकदमा।सुखदेव सिंह निवासी कोटला अफगाना रोड नियर निहाल फीड वार्ड नंबर एक, शाहनेवाल, लुधियाना पंजाब, एक मुकदमा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police initiated action under Gangster Act against 13 people including advocate in registry scam through fake documents Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की […]

Read More