पुलिस ने जान जोखिम में डालकर बचाई बलिया नाले में गिरे टैक्सी चालक की जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां तल्लीताल स्थित टूटा पहाड़ क्षेत्र में नशे में टैक्सी चालक मोहित बलिया नाले में जा गिरा, तल्लीताल पुलिस ने जान जोखिम में डालकर रैस्क्यू किया।


जानकारी के अनुसार खुर्पाताल निवासी टैक्सी चालक मोहित कनवाल टूट पहाड़ क्षेत्र में अपनी गाड़ी खड़ी करता है। बुधवार शाम मोहित टूटा पहाड़ क्षेत्र में नशे की हालत में घूम रहा था। टॉयलेट करते समय अचानक मोहित अनियंत्रित होकर 50 फिट गहरे बलिया नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि मोहित एक झाड़ी में फंस गया, जिससे मोहित की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तल्लीताल पुलिस ने तत्काल ही मोहित को बिना किसी रस्सी के सहारे के रैस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। मोहित को 108 की सहायता से बी.डी.पांडे अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ पर मोहित को उपचार दिया जा रहा है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि युवक शराब के नशे में टॉयलेट(लघुशंका) करने के लिए साइड में गया। युवक को अत्यधिक नशा होने के कारण वो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसको रैस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Police saved the life of the taxi driver who fell in Ballia drain by risking his life Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More