घर में फंदे से लटका मिला राजस्व अनुसेवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार ‘राजू’ का शव उनके ही घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद जब बच्चे बाजार से घर लौटे तो उन्होंने अपने पिता को छत में लगे फंदे से लटका देखा। परिजनों ने तुरंत राजू को बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

सूत्रों के अनुसार, राजू के गले पर रस्सी से दबाव और कटने के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

राजेंद्र सिंह परिहार पिछले 15 वर्षों से तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बेहद ईमानदार और सहकर्मियों व अधिकारियों के प्रिय माने जाने वाले राजू की अचानक हुई मौत से पूरे राजस्व विभाग और इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मृतक के दो बेटे हैं, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ में अध्ययनरत हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी भुवन जोशी सहित कई कर्मचारी और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news police begins investigation Revenue assistant found hanging in his house Revenue assistant's body found hanging in his house suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घर में फंदे से लटका नैनीताल न्यूज पुलिस जांच शुरू राजस्व अनुसेवक सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More