थाना पुलिस व एसओजी टीम ने तमंचा व जिंदा कारतूस एवं भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी टीम ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में स्मैक सहित दो तस्करों को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। 

मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया की काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी टीम गौलापार के कुवारपुर चौराहे के समीप शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती शाम क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच कुंवरपुर चौराहे की ओर एक मोटर साइकिल से दो युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ते हुए वाहन के कागजात मांगे तो वाहन चालक ने कागजात दिखाने से इंकार कर दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 114.90 ग्राम स्मैक के साथ ही एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़ी गई स्मैक की की कीमत करीब 20 लख रुपए के आसपास बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम शावेज़ उर्फ समीर दूसरे तस्कर ने अपना नाम सलीम निवासी कसाई मोहल्ला दरऊ थाना किच्छा बताया। तस्करों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक दरऊ में रहने वाले फरमुद नामक व्यक्ति से सस्ते दामों में लेकर आए है और उसे महंगे दामों में बेचने के लिए हल्द्वानी आए है। तस्करों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह इससे पूर्व में भी यहां स्मैक बेचने के लिए आए थे तो नशेडिय़ों ने उनसे स्मैक छीन ली थी। एसएसपी ने बताया तस्कर जिस व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाए हैं पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

इस दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, एस आई मनोज कुमार, दिनेश सिंह राणा, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, अनिल गिरी, कुंदन कठायत कांस्टेबल चंद्र सामंत आदि शामिल थे। स्मैक तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news live cartridges and a large quantity of smack Police station and SOG team arrested two smugglers with a pistol Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More