चुनाव से पूर्व पोस्टर वार से राजनीतिक हल्कों में हलचलें तेज

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट विधानसभा में चुनाव से ठीक पहले एक पोस्टर ने राजनीतिक हल्कों में हलचलें तेज कर दी है। पोस्टर को लेकर सब दबी जबां में चर्चा तो कर रहे है, लेकिन खुलकर कोई नहीं बोल रहा है। प्रशासन अब इसकी जांच करवाने की बात कह रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विधानसभा के लोग सोमवार की सुबह जब जागे तो उन्हें अपने आस-पास एक पोस्टर लगा हुआ दिखा। पोस्टर में एक चित्र बना हुआ है जिसमें एक मां अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है। इस पोस्टर में “मम्मी मेरे पापा कौन’? के साथ ही ऐसे में कैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखा हुआ था। यह पोस्टर घिंघारीखाल चुंगी से गगास, कफड़ा, जालली, द्वाराहाट सभी जगहों पर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम, न ही मुद्रक का नाम है और न ही प्रकाशक का नाम अंकित है। केवल द्वाराहाट विधानसभा में लगे इस पोस्टर के कई राजनीतिक मायने लगाते हुए लोग मुख्य राजनीतिक दलों पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं, लेकिन यह पोस्टर यहां किसने लगाए और किसके कहने पर लगाए गए है इसका अभी तक कोई पता नही लग पाया है। हालांकि प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

बताते चलें कि द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला लगाया था। बीते शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी की ओर से डीएनए टेस्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया था। अदालत के आदेश पर की गई जांच में जांच अधिकारी की ओर से पेश अंतिम रिपोर्ट के मद्देनजर कोर्ट ने याचिका निपटा दी। इधर क्लीन चिट मिलने के दूसरे दिन ही उनकी विधानसभा में यह पोस्टर चश्पा कर दिया गया। जिसको लेकर हर मोहल्ले में चर्चाएं खास हो रही है, लेकिन कोई राजनीतिक दल के नेता इसमें खुलकर बोलने को तैयार नही दिख रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

बेशक प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम द्वाराहाट जयर्वधन शर्मा यह कहते दिखे कि पोस्टर की जानकारी मेरे संज्ञान है। जो भी कार्रवाई होगी वह आचार संहिता लगने के बाद ही की जाती है। वैसे सरकारी संस्थानों में अगर इस तरह के पोस्टर लगाए गए है तो उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Dwarahat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More