शहर में सुगम यातायात हेतु सिंधी चौराहे एवं केमू स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाते हुए चौड़ा करने की तैयारी, आईजी कुमांऊ ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर से पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आईजी कुमांऊ ने अब सिंधी चौराहा और केमू स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चिहिन्त करने के लिए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही इस संदर्भ में जिलाधिकारी वंदना सिंह को भी पत्र भेजा है। 

बताते चलें कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात को लेकर बीते माह मई से अतिक्रमणकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सिंधी चौराहे पर सवारी वाहनों के खड़ा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। नया टैक्सी और ऑटो स्टैंड एचएन इंटर कॉलेज व एसटीएच के सामने बना दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस ने शहर में एक साथ कई दिनों तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया जो लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क और फुटपाथ किनारे बोर्ड रखने पर चालान काटे गए थे। अब शहर में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे सख्त एक्शन में है। उन्होंने बताया इसके तहत सिंधी चौराहे को जितना हो सके, उतना चौड़ा करना होगा और ठीक इसी तरह का अभियान केमू स्टेशन रोड पर चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन के जरिये सिंधी चौराहे पर हुए तमाम निर्माणों की पड़ताल की जाएगी। ठीक यही केमू स्टेशन रोड पर किया जाएगा और भी स्थाई अतिक्रमण मिलेगा, उसे भविष्य में तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वयं ही अपने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटा लेने चाहिए। इस मामले में आईजी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को भी पत्र भेजा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news IG Kumaon sent a letter to the District Magistrate Illegal encroachment Preparation for widening by removing encroachment from Sindhi Crossroads and Kemu Station Road for smooth traffic in the city Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली शुगर दवा के साथ ही हिरण के सींग एवं अवैध हथियार व मशीनें बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –                खबर सच है संवाददाता    ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में नकली और मिलावटी दवाओं के कारोबार ने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी निगरानी तंत्र की भी पोल खोल दी है। बाजपुर में एसटीएफ द्वारा नकली अंग्रेजी दवाओं की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब […]

Read More