बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों के 44 गौला खनन वाहनों के पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। वन निगम ने गौला खनिज निकासी के इंदिरानगर गेट में 44 वाहनों को चिह्नित किया है, जिनका संबंध उपद्रव में शामिल आरोपियों से है। इन वाहनों की खनिज निकासी को बंद कर दिया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

गौला में 11 गेटों के माध्यम से खनन होता है, इसमें डंपर स्वामी को वन निगम में पंजीकरण कर नंबर लेना होता है। इसे हर साल नवीनीकरण भी किया जाता हे। इंदिरानगर गेट में करीब सवा सात सौ वाहन पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन हाल में बनभूलपुरा हिंसा में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन समिति की बैठक में आरोपियों के गौला खनन में लगे वाहनों के पंजीकरण का पता कर निरस्त करने का फैसला किया गया। वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट के अनुसार ऐसे 44 वाहनों को चिह्नित किया गया है, इनकी निकासी को बंद किया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। आरएम महेश आर्य के अनुसार इंद्रानगर गेट में अभियुक्तों के वाहनों की निकासी को बंद की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news Proceedings for cancellation of registration of 44 Gola mining vehicles of the accused involved in Banbhulpura violence started Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More