गोकशी के आरोपी तीनों लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी की बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गोकशी के धंधे में लिप्त तीनों लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कारवाई की है। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र में इनके आतंक के चलते कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं होते।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेश पर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत अवैध रुप से गोकशी / गौमांश बेचने का व्यापार कर अवैध धनोपार्जन करने वाले गिरोह के गैग लीडर आफताब कुरैशी व उसके सहयोगी मौ0 वासिफ व आसिफ जो आये दिन गौमांश बेचने / गौकशी का कारोबार थानाक्षेत्र / हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत करते रहते है, के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि यह  लोग गौमांस बेचने के आदि होने के साथ ही आपराधिक एवं दुस्साहिक प्रवृति के है, जिस कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने की हिम्मत नही जुटा पाता है। इनके द्वारा अपराधिक कृत्य करके लोक व्यवस्था को प्रभावित किया जाता है और इनके विरूद्द धारा 3/5/11(1) उ0गौवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत गौंवध करने एवं गौमांस विक्रय करने के अभियोग पंजीकृत है। इनका आम समाज में स्वछन्द रहना जनहित में न्यायोचित नही है, लिहाजा इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण)अधिनियम की धारा 2/3 के तहत् कार्यवाही की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

नाम पता अभियुक्त

1- आफताब कुरैशी पुत्र अनवार कुरैशी निवासी नई बस्ती, ताज मस्जिद के सामने वार्ड नंबर-26, थाना बनभूलपुरा, जनपद-नैनीताल
(गैंग लीडर)
2- मौ0 वासिफ पुत्र मौ0 प्यारे निवासी गफूर बस्ती वार्ड़ न0 24 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 55वर्ष
3- आसिफ पुत्र मौ0 तैय्यब निवासी छोटी रोड़ चैनल गेट इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 24वर्ष


अभियुक्त आफताब कुरैशी का आपराधिक इतिहास 1- FIRNO-179/2021 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP
2- FIRNO-24/2020 U/S 3/11 उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट व धारा 11(1) पशु क्रूरता अधि0 PS-BNP
3- FIRNO-110/2020 U/S 188/269/270/379/411 भादवि0 व धारा-51(ख) आपदा प्रबन्धन अधि0 व धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP
4- FIRNO-144/16 U/S 3/5/11 उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अभि0 मौ0 वासिफ का आपराधिक इतिहास 1- FIRNO-179/2021 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP

अभि0 आसिफ का आपराधिक इतिहास 1- FIRNO-179/2021 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP
2- FIRNO-31/2020 U/S 3/5/11(1) उत्तराखण्ड़ गौवंश संरक्षण एक्ट PS-BNP

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More