राहुल गांधी कल आयेंगे देवभूमि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राष्ट्रीय कांग्रेस के बड़े स्तर के नेता वायनाड से सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने देवभूमि आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खबर की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल रविवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वो सुबह 6 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन व विशेष पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर एक बजे पहुचेंगे केदारनाथ धाम। केदारनाथ धाम में राहुल करेंगे रुद्राभिषेक और जलाभिषेक। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

राहुल गांधी करीब 1 घंटे तक केदारनाथ में समय बिताएंगे। संभावना है कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी उनके इस दौर के दौरान उनके साथ नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद राहुल गांधी पांच राज्यों के प्रचार के लिए उतरेंगे। खास बात ये है कि जिस वक्त राहुल गांधी के केदारनाथ धाम में पहुंचने की खबर है, उसी दौरान मध्यप्रदेश के जाने-माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी केदारनाथ दर्शन के लिए धाम में मौजूद होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Rahul Gandhi will come tomorrow to seek blessings of Devbhoomi Baba Kedarnath Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More