चारधाम यात्रा के लिए जा रहे 50 श्रद्धालुओं का पंजीकरण जांच में निकला फर्जी, तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। मध्य प्रदेश से बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए जा रहे 50 श्रद्धालुओं का पंजीकरण जांच में फर्जी पाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर थानाक्षेत्र के सुनाला गांव निवासी उमराव सिंह ने शनिवार की रात मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ 50 श्रद्धालु बस में सवार होकर चारधाम यात्रा के निकले थे। इस बीच उन्होंने चारधाम यात्रा के पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया था। जिसने बताया था कि वह सभी लोगों का चारधाम यात्रा का पंजीकरण करवा देगा। उक्त व्यक्ति ने छह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन छह हजार रुपये ट्रासंफर करवाए थे। साथ ही पंजीकरण की पीडीएफ बनाकर उनके मोबाइल पर भेजी थी। शनिवार शाम वह नारसन बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने पंजीकरण की जांच की। जांच में पंजीकरण फर्जी पाया गया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पंजीकरण फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने पूरी बस को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस बीच बस में सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस ने उन्हें आगे के लिए रवाना किया। मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered against unknown case registered against unknown person on Tahrir haridwar news Registration of 50 devotees going for Chardham Yatra turned out to be fake in investigation uttarakhand news Yatra registration of 50 devotees found fake in investigation

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More