सावित्री बाई फुले को याद कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील युवा संगठन, सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं अंबेडकरवादी सेवा समिति आदि जनसंगठनों ने अंबेडकर भवन संजय नगर में सभा का आयोजन किया। सभा की शुरुआत में सावित्रीबाई फुले अमर रहे, सावित्रीबाई फूले को याद करेंगे जुल्म नहीं बर्दाश्त करेंगे, सावित्रीबाई फूले तुम जिंदा हो हम सबके अरमानों में आदि नारों के बाद क्रांतिकारी गीत गाकर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  खबर सच है की होली" : पारंपरिक संगीत का राग व फूलों की वर्षा के बीच ठुमकी उपस्थित जनता की टोली 

सभा में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर तमाम वक्ताओं ने  बात रखते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक रही, जिनका पूरा जीवन एक योद्धा का जीवन रहा और स्त्रियों की अशिक्षा धार्मिक कुरीतियों के खिलाफ तीखा संघर्ष किया। आज उनके जन्मदिवस के इतने सालों के गुजर जाने के बाद भी महिलाओं की समस्याओं को देखें तो पाते हैं कि जो लड़ाई सावित्री बाई फुले ने शुरू की थी वह अभी तक अपने मुकाम तक नहीं पहुंची है। आज भी महिलाएं तमाम तरीकों से शोषित उत्पीड़ित है। आज भी वह बराबरी की जगह दोयम दर्जे की जिंदगी जी रहे हैं। आज भी महिला हिंसा, यौन उत्पीड़न, बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं। निश्चित तौर पर सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष को समाज में जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत के साथ उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। पुरुष प्रधान सोच, सामंती सोच के खिलाफ संघर्ष के साथ एक स्वस्थ समाज, समाजवादी समाज बनाने की जरूरत है। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में रमेश, बाबू भाई, हेमंत, बिंदु गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, शमशेर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More