राजस्व परिषद उत्तराखण्ड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत छह नायब तहसीलदारों का किया स्थानांतरण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजस्व परिषद उत्तराखण्ड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत छह नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। ये तबादले संबंधित अधिकारियों के निजी अनुरोधों पर स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों के आधार पर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

जारी आदेश में बताया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा चूँकि ये तबादले निजी अनुरोध पर हुए हैं, इसलिए स्थानांतरित अधिकारियों को स्थानांतरण भत्ता अनुमन्य नहीं होगा।

राजस्व परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुरेश प्रसाद सेमवाल उत्तरकाशी से देहरादून, प्राची बहुगुणा बागेश्वर से टिहरी, वतन गुप्ता पौड़ी से चमोली,  मोहित सिंह देउपा पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा, दमन शेखर राणा पिथौरागढ़ से रुद्रप्रयाग एवं सुश्री करिश्मा जोशी पौड़ी से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

यह आदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन के अनुमोदन से जारी किया गया है। आदेश पर आयुक्त एवं सचिव सुश्री रंजना राजगुरू के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि सभी संबंधित आयुक्तों, जिलाधिकारियों, मुख्य कोषाधिकारियों एवं राजस्व परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशन हेतु प्रेषित की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Revenue Council Uttarakhand Revenue Council Uttarakhand transferred six Naib Tehsildars working in different districts of the state Transfer news transferred six Naib Tehsildars uttarakhand news working in different districts of the state उत्तराखण्ड न्यूज छह नायब तहसीलदारों का किया स्थानांतरण देहरादून न्यूज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत राजस्व परिषद उत्तराखण्ड स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More