सारथी बन लोकसभा के विकास को रोशन का प्रकाश बना गए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सचिन पायलट

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। प्रथम चरण के चुनाव के आज प्रचार के आखरी दिन संजीविनी बन कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी हलद्वानी पहुँच कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।
जनता को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि आप सबके चेहरों पर मुझे उम्मीदों का प्रकाश एवं परिवर्तन की बयार दिखाई दे रही है।  कांग्रेस को वोट कर आप बुझे हुवे विकास के दिये को फिर से प्रकाशित कर सकते हो। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सारथी बनने के लिए सचिन पायलट का आभार व्यक्त करते हुवे अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को हमेशा स्व. राजेश पायलट जी का सही मार्गदर्शन और अपार सहयोग मिला। हम सब उनके आभारी है। प्रकाश जोशी ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और संगठित भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये आपको 19 अप्रैल को वोट करने जाना है और सही आकलन के साथ सक्षम का चुनाव करना है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूरे देश में डर और नफरत का जो माहौल भाजपा द्वारा बनाया गया है उससे निजात पाने के लिए सबको अपना सहयोग देना होगा, 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करना होगा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि देश में पिछले 10 सालों से देश में तानाशाही सरकार चल रही है, महंगाई चरम पर है लेकिन कही कोई सुनवायी नहीं है, इसलिए सांसद के रूप में प्रकाश जोशी को जीताना है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार की बात करते करते करोड़ो बेरोजगार खड़े कर दिये भाजपा सरकार ने। बेरोजगार युवा वोट से अपना बदला लेगा। सरकारी नौकरियां को बेचने का कार्य करने वालो को जनता माफ नही करेगी। जनसभा के संयोजक हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि सचिन पायलट जी का देवभूमि उत्तराखंड से व्यक्तिगत लगाव है। उनका परिवार बाबा हैड़ाखान के परम अनुयायी है। रामनवमीं की सभी को बधाई देते हुवे सुमित हृदयेश ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना होगा कि देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए हमें भाजपा रूपी रावण राज के अंत हेतु कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का साथ देकर कांग्रेस को मजबूती देनी है।
जनसभा के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओ संग गोलगप्पों का आनंद लिया और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की। जनसभा में पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक रवि बहादुर,  जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, हरीश मेहता, लालकुंआ शहर अध्यक्ष भुवन पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष भीमताल दीपू चनोतिया, नगरपालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हलद्वानी हेमन्त बगड़वाल, दीप सती, भोला भट्ट, योगेश जोशी, संजय किरौला, किरन माहरा, महेश कांडपाल, प्रयाग दत्त भट्ट, ललित जोशी, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद राधा आर्य, पार्षद गुफरान, पार्षद जाकिर हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, डॉ केदार पलड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, हरेंद्र बोरा, संदीप भैसोड़ा, नेत्र बल्लभ जोशी, पार्षद लच्छू, मन्नू गोस्वामी, कमल जोशी, नवीन रमोला, नवनीत सती, गिरीश पपनै, कुंदन नेगी, संजय बिष्ट, हिमांशु जोशी आदि सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जिताने हेतु संसदीय क्षेत्र के  लाखो मतदाताओं से अपील की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress candidate prakash joshi congress news Haldwani news lokasbha election news Sachin Pilot became the charioteer and light to illuminate the development of Lok Sabha uttrakand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: नकली शुगर दवा के साथ ही हिरण के सींग एवं अवैध हथियार व मशीनें बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –                खबर सच है संवाददाता    ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में नकली और मिलावटी दवाओं के कारोबार ने स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ सरकारी निगरानी तंत्र की भी पोल खोल दी है। बाजपुर में एसटीएफ द्वारा नकली अंग्रेजी दवाओं की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद अब […]

Read More