समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह समर्थकों संग कांग्रेस में सम्मिलित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। प्रदेश में विधानसभा में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। अब ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। पार्टियों में इधर से उधर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी के तहत काशीपुर विधानसभा सीट पर आज देर शाम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों समेत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

काशीपुर में रामनगर रोड स्थित किसान कांग्रेस के महानगर कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के काशीपुर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल और किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कहा भाजपा ने किसानों के साथ अत्याचार किया। उसके बाद ही उन्होंने राजनीति का रूख किया। उन्होंने कहा अगर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस का नुकसान होता। उन्होंने कहा मैं जहां भी रहा किसान भाइयों का अपार समर्थन मिला। उन्होंने कहा किसानों के नुकसान को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। किसानों को मान सम्मान कांग्रेस पार्टी में मिल रहा है। सपा में अपनी छवि धूमिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि छाबड़ा ने बताया कि उनके संज्ञान में अभी तक पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं है, जो कि कांग्रेस में बलजिंदर सिंह के साथ शामिल हुआ है। उन्होंने कहा जो लोग आज कांग्रेस पार्टी में बलजिंदर सिंह के साथ शामिल हुए हैं। वह नहीं जानते कि वह लोग कौन हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More