सड़कों को दुरूस्त करने की मांग को लेकर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट बैठे भूख हड़ताल में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बदहाल सड़कों को दुरूस्त करने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट भूख हड़ताल शुरू कर दी हैं। इस दौरान सौरभ ने कहा कि जब तक नगर निगम प्रशासन ठोस आश्वासन नहीं देता, भूख हड़ताल जारी रहेगी।

गौरतलब है कि  सड़कों की इस बदहाली को दुरूस्त करने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन इस अवधि में सड़कें दुरूस्त नहीं हो पाई। इस पर सोमवार को गांधी जयंती पर सौरभ भूखहड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने सुबह महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन् कर अपना अनशन प्रारंभ किया। अनशन के माध्यम से उन्होंने सड़कों को जल्द दुरूस्त करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि जब तक नगर निगम प्रशासन सड़क दुरूस्त करने को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक वह अनशन पर डटे रहेंगे। आंदोलन को समर्थन देने वालों में हल्द्वानी संघर्ष समिति के मदन मोहन जोशी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, महामंत्री संदीप जोशी, सचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, संरक्षक नरेंद्र साहनी,व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश मंत्री शांति जीना, उर्वशी बोरा, प्रियंका शर्मा, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, ज्योति मेहता, युवा व्यापार मंडल से पवन वर्मा, मधुकर बनोला, कुणाल गोश्वामी, अनुज गुप्ता, महानगर से अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, प्रदेश इकाई से हितेंद्र भसीन, सहित यूकेडी से भुवन जोशी, प्रताप चौहान, एनडी तिवाडी, पहाड़ी आर्मी से हरीश रावत, रवि बाल्मीकि, सौरभ भट्ट की पत्नी रश्मि भट्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल सहित व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Saurabh Bhatt youth district head of trade delegation sits on hunger strike demanding repair of roads Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More