बांग्लादेश से मसूरी ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियां में मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। यहां बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियां में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों का दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई। जिसे उनके सहयोगियों के द्वारा मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम की पद पर तैनात थे और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। मसूरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही सभी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। उप जिला चिकित्सालय के डॉ संतोष नेगी ने बताया कि मुतक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के स्पष्ठ कारणों का पता लग पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Masoori news SDM who came from Bangladesh for Mussoorie training died under suspicious circumstances Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More